3 सूत्री मांगों को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ इकाई हर्रई ने मुख्यमंत्री ,वित्त मंत्री ,राज्य मंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बटकाखापा हर्रई –मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के आह्वान पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ इकाई हर्रई द्वारा मुख्यमंत्री महोदय , वित्त मंत्री, राज्यमंत्री , मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम पर 3 सूत्री मांगों को लेकर हर्रई तहसीलदार के नाम सौंपा ज्ञापन ,, और मध्य प्रदेश शिक्षक संघ इकाई हर्रई के द्वारा कहा गया कि जल्द से जल्द हमारी मांगे पूरी करें नहीं तो आगामी समय में होगा बड़ा आंदोलन इसका जिम्मेदार होगा प्रशासन 1-वेतनमान के अनुरूप पदनाम दिया जावे l
2 – अध्यापक संवर्ग की न्यू पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जावे l
3- 2020 से रोकी गई वेतन वृद्धि एवं डीए दिया जावे l
ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री रवि शंकर विश्वकर्मा द्वारा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की मांगों को जायज मानते हुए एवं मीडिया के माध्यम से शीघ्र निराकरण करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया गया। ज्ञापन सौंपते समय मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की ब्लॉक स्तरीय टीम मैं संगठन मंत्री श्री शिवपाल पेठे जी ,ब्लॉक अध्यक्ष श्री जय भगवान सोनी, सचिव श्री एच एल जघेला जी , डी एल डेहरिया जी, अन्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
हरिओम नेमा की रिपोर्ट





More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है