Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम्  इरशाद वली ने थाना हरदा में पंजीबद्ध एक प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिये 20 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है। उन्होने थाना हरदा के प्रकरण क्रमांक 316/2023 में फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिये 20 हजार रूपये के पुरस्कार की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचना कर्ता को 20 हजार रुपये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम् जोन का मान्य होगा। अभियुक्त के संबंध में दूरभाष क्रमांक 07574-250123, 257725, 07577-224713 पर भी सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। सक्षम शासकीय सेवक एवं अन्य एजेन्सी द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात यह आदेश स्वयमेव प्रचलन में न होकर शून्य हो जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍