Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन सिविल लाइंस सागर

दि 12/07/23

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी



स्लंग/ सागर जिले में कई जगहों पर रात में हाइवे रोड
हो रही बारदाते को देखते हुए सागर अधीक्षक अभिषेक तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम कुशवाहा ने आदेश जारी कर निर्देश दिये
दिनांक 11/07/23 की रात्रि 20.34 बजे एमेजोन मे डिलेवरी बाय का काम करने वाले फरियादी रवि कुमार पिता गोटीराम चढार उम्र 32 साल निवासी जैतपुर चौकी ढाना थाना सुरखी जिला सागर ने थाना सिविललाईन पर उपस्थित होकर बडतूमा में सैलून की दुकान करने वाले उद्देश्य ताम्रकार व उसके दो अन्य साथियों के बिरूध्द दिनांक 07/07/23 के रात करीव 10.30 बजे बाबूपुरा के आगे पुराने होमगार्ड कार्यालय के सामने बम्हौरी तिराहा रोड पर एक सफेद रंग की बिना नंबर अपाची मोटरसायकिल से रास्ता रोककर मारपीटकर एक वीवों कंपन्नी का मोवाईल व 500 रूपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कि रिपोर्ट पर आरोपी उद्देश्य ताम्रकार एवं उसके दो अन्य साथियों के बिरूध्द अपराध क्र. 129/23 धारा – 394,341,506,34 ताहि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना का अविलंब पर्दाफास करने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी के द्वारा निर्देशित किया गया, पुलिस अधीक्षक के आदेशों के पालन में अति0पुलिस अधीक्षक सागर विक्रमसिंह के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया श्री शेखर दुवे के मार्गदर्शन में आरोपी उद्देश्य ताम्रकार एवं उसके दो अन्य साथियों की तलास ग्राम बडतूमा पहुंचकर की गई जिसमे आरोपी उद्देश्य ताम्रकार जो अपनी सैलून की दुकान पर उपस्थित मिला जिससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी भोलू उर्फ कुलदीप पाण्डेय , नानू उर्फ राज शुक्ला दोनों नि. बड़तूमा मकरोनिया के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया गया । आरोपी ने पूछताछ पर दिनांक 07/07/23 को अपने साथी भोलू उर्फ कुलदीप पाण्डेय एवं नानू उर्फ राज शुक्ला के साथ सफेद रंग की अपाची गाडी से उक्त घटना घटित करना स्वीकार किया । इस घटना के अलावा दिनांक 08/07/23 को उक्त साथियों के साथ बुलेट गाडी से सानौधा टोल टैक्स के पास से एक मोटर साईकल से जा रहे व्यक्ति को रोककर उससे एक सैमसंग कंपनी का मोबाईल छीन लेना एवं इसी दिनांक की रात करीब 09.30 बजे फोर लाईन पर रामकुटी ढावे के पास अपने साथी भोलू उर्फ कुलदीप तथा छोटू अहिरवार के साथ एक मोटर साईकल पर सवार तीन लोगो को रोककर उनसे मारपीट कर उनसे एक रियलमी कंपनी का , एक रेड मी कंपन्नी तथा एक वीवो कंपनी का मोबाईल छीन लेना बताया। सिविललाईन व सानोधा टोल टैक्स के पास की घटनाओं में सफेद रंग की अपाची मोटरसायकिल, जिसे घटना के 6-7 दिन पहले बहेरिया से चोरी करना बताया तथा रामकुटी ढावा के पास सुरखी क्षैत्र की घटना में एक बुलट मोटरसायकिल का इस्तेमाल करना , भोपाल के इतवारा वाजार से चोरी की होना बताया, जो बुलट मोटरसायकिल को दिनांक 10.7.23 को मकरोनिया पुलिस द्वारा शराव के प्रकरण में जप्त कर लेना बताया आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के अनुसार त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के अन्य आरोपी भोलू उर्फ कुलदीप पाण्डेय एवं नानू उर्फ राज शुक्ला को गिरफ्तार किया गया आरोपी उद्देश्य ताम्रकार के कब्जे से एक सफेद रंग की अपाची मोटरसायकिल एवं 02 मोवाईल फोन और आरोपी भोलू उर्फ कुलदीप पाण्डेय के कब्जे से एक मोवाईल तथा नानू उर्फ राज शुक्ला से एक सेमसंग कंपन्नी का मोवाईल बरामद किया गया । कुल मशरुका एक गाड़ी और 4 मोबाइल कीमत करीबन 1 लाख 70 हजार का बरामद किया गया है आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड हेतु अनुरोध किया जा रहा है जिससे आरोपियों से और पूछताछ कर जानकारी हासिल की जा सके

उक्त कार्यवाही में उनि. उमेश यादव थाना प्रभारी सिविललाईन, सउनि ब्रजेश तिवारी, प्रआर.739 ब्रजेश शर्मा, प्रआर.1376 अमित पटैल, प्रआर.817 शोऐव मिर्जा, आर.345 प्रिंस जोशी, आर.203 लखन यादव , आर.1124 कोस्तुकमणि पाठक तथा सायवर सेल से प्र.आर. 398 सौरभ रैकवार एवं आर. 1105 हेमेन्‍द्र सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा उक्त टीम की सराहना करते हुए 10000 दस हजार के ईनाम से सम्मानित करने की घोषणा की गई है