Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एक से तीन जुलाई 2021 तक कोविड टीकाकरण विशेष अभियान

गुना। राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन द्वारा निर्देश के अनुसार एक जुलाई से तीन जुलाई 2021 तक विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि
एक जुलाई 2021 को केवल कोवीशील्ड वैक्सीन के सत्र आयोजित होंगे। जिसमें जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रों पर कोवीशील्ड वैकसीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज दिये जायेंगे। उक्त दिवस में कोवीशील्ड के छूटे हुये द्वितीय डोज को पूर्ण करने हेतु अथक प्रयास तथा शत-प्रतिशत शासकीय विभागों के हेल्थ/फंटलाईन वर्कर्स टीकाकृत सुनिश्चित किया जायेगा। द्वितीय डोज से वंचित उच्च जोखिम वाले समूहों को विशेष रूप से टीकाकृत किया जायेगा। दिनांक 2 जुलाई 2021 (शुक्रवार) को नियमित टीकाकरण दिवस के कारण कोविङ-19 टीकाकरण का कोई भी सत्र आयोजित नहीं किया जायेगा। कोवैक्सीन के प्रथम डोज प्राप्त नागरिकों का द्वितीय डोज पूर्ण करने हेतु दिनांक 3 जुलाई 2021 को केवल कोवैक्सीन का सत्र आयोजित किये जायेंगे। जिन नागरिकों की द्वितीय डोज लगने की 28 दिन की समयावधि पूर्ण हो चुकी हैं, ऐसे नागरिकों को निकटतम सत्र स्थल पर बुलाकर, उनका शत-प्रतिशत द्वितीय डोज (कोवैक्सीन) पूर्ण किया जाएगा।
गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट