कलेक्टर श्री सुमन द्वारा राजस्व ग्राम चौरासी ढाना के अधिकार अभिलेख संबंधित हल्का पटवारी को प्रदाय
बटकाखापा हर्रई –कलेक्टर एवं पदेन उपसचिव म.प्र.शासन श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा म.प्र.भू-राजस्व संहिता 1959 के प्रावधानों का प्रयोग करते हुये जिले की हर्रई तहसील बटकाखापा धनौरा के ग्राम चौरासी के पटवारी हल्का नंबर 13 से 375.113 हेक्टेयर क्षेत्रफल पृथक कर ग्राम चौरासी ढ़ाना को राजस्व ग्राम घोषित करने के बाद आज कलेक्टर कक्ष में इस ग्राम के अधिकार अभिलेख, खसरा, बी-1, नक्शा आदि हल्का पटवारी श्री प्रभुदयाल कुमरे को प्रदाय किये गये। इस अवसर पर अधीक्षक भू-अभिलेख श्री स्मृति खंडेलवाल और राजस्व निरीक्षक श्री श्रीप्रसाद ठाकरे उपस्थित थे
हरिओम नेमा की रिपोर्ट


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है