
प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को नई दिल्ली में मिलेगा “भूमि सम्मान”
“डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम” के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।

यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होगा। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को “भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र” से सम्मानित किया जाएगा। हरदा जिले से इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गर्ग के साथ साथ अपर कलेक्टर डी के सिंह एवं राजस्व निरीक्षक आनंद मोहन तिवारी भी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के हरदा जिले के अलावा खरगोन अलीराजपुर गुना आगर मालवा उमरिया नीमच टीकमगढ़ उज्जैन इंदौर विदिशा सिंगरौली सीधी भोपाल और अनूपपुर जिले के कलेक्टर्स भी सम्मानित होंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना