
टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण यह आम लोगों की
थाली से गायब हो गया है. पिछले कुछ दिनों में टमाटर के दाम देशभर के अलग-अलग हिस्सों में 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. जहां टमाटर की बढ़ती कीमत आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के पुणे का एक किसान इस कारण करोड़पति बन गया है. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार भागोजी गायकर
नाम के किसान ने केवल टमाटर की बिक्री करके 1.5 करोड़ रुपये तक की तगड़ी कमाई की है. यह कमाई 13,000 क्रेट टमाटर बेच कर की गई है.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*