Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


उत्तर प्रदेश एटीएस ने गोंडा जिले से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट मोहम्मद रईस को गिरफ्तार किया है। वह तरबगंज थाना क्षेत्र के दीनपुरवा का रहने वाला है। दो माह पहले मोहम्मद रईस मुंबई से अपने घर लौट था। यूपी एटीएस को रईस के खिलाफ सेना सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं को आईएसआई तक पहुंचाने के अहम सबूत मिले हैं।

यूपी एटीएस ने रविवार को बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट मोहम्मद रईस को गोंडा से गिरफ्तार किया गया। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी यूपी एटीएस को दी गई थी। यूपी एटीएस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सारा मामला सामने आ गया। रईस अपने घर से मजदूरी करने मुंबई गया था। वहां पर अरमान नाम के व्यक्ति से इसकी मुलाकात हुई। अरमान ने भारत में मुस्लिमों पर जुल्म और बाबरी मस्जिद का जिक्र करते हुये रईस को भड़काया और भारत के खिलाफ जासूसी करने के लिए प्रेरित किया।

रईस ने अरमान को बताया कि वह सऊदी अरब जाकर काम करना चाहता है। इस पर अरमान ने कहा कि मैं तुम्हारा नम्बर पाकिस्तान के एक व्यक्ति को दे दूंगा। वह तुम्हें कॉल करेगा। अगर तुम उसकी बात पर खरा उतर गए। तो वह तुम्हें भारत के खिलाफ काम करके बदला लेने का मौका देगा। इसके बदले तुम्हें मोटी रकम मिलेगी। साथ ही साथ दुबई में नौकरी भी दिला देगा। फिर वर्ष 2022 में रईस के पास एक विदेशी व्हाट्सएप कॉल आई। उसने अरमान का जिक्र करते हुए बात किया। उसने हुसैन नाम के किसी व्यक्ति के बारे में बताया कि वह तुमसे बात करेगा और तुम्हें क्या करना है, यह बताएगा। इसके बाद रईस और हुसैन की बात होने लगी। हुसैन ने अपने को पाकिस्तानी एजेंट बताया। उसने कहा कि हमें आपके साथ काम करने के लिए प्रेरित किया गया है। इस काम के बदले में हुसैन ने रईस को पैसे देने का वादा किया।