ऐरिया रिपोर्टर संजय द्विवेदी


संदला -आज दिनांक 17/07/2023 दिन सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सरकार के द्वारा 15 जुलाई से स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में और हर शासकीय विद्यालयों में कार्यक्रम हो रहा है,
उसी कार्यक्रम के तहत संदला के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय संदला में भी कार्यक्रम हुआ,
जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण ओर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभआरंभ हुआ बच्चों के द्वारा मां सरस्वती जी की वंदना की गई और स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राजोद लाबरिया मंडल अध्यक्ष अमृत पायल रहे जिसमे मंडल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौर , मंचासीन रहे मंडल अध्यक्ष अमृत पायल द्वारा अपने उद्बोधन में छात्रों के नियमित शाला उपस्थिति छात्र और छात्राओं की अनुपस्थित एवं शासन की छात्र छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने आदि के संबंध में बच्चों को समझाइश दी गई इसी प्रकार संस्था के प्रधान अध्यापक गटुलाल भाभर के द्वारा भी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया और मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और संस्था के कक्षा 1 ली से 8 तक के छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री के स्कूल चलें अभियान का सीधा T.V. प्रसारण बच्चों को लाइव कार्यक्रम दिखाया गया इस अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षक गण एवं स्टाफ गण रीना परमार , संतोष अजनार , दुर्गा भाटी, कविता सोलंकी, ललित वैष्णव एवं अतिथि शिक्षक मुकेश मेडा,और पत्रकार संजय द्विवेदी, रविराज राठौर कार्यक्रम मे उपस्थित थे एवं समस्त विद्यालय के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी