विजय शर्मा पत्रकार

*मेहगांव -* मेहगांव नगर के दुर्गा मैरिज गार्डन में आज ब्लॉक कांग्रेस कनेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ओर चम्बल संभाग के प्रभारी फूलसिंह बरैया उपस्थित रहे। ग्वालियर में 21 जुलाई को होने वाली विशाल जनसभा को लेकर कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी प्रमोद चौधरी के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक एवं सहभोज आयोजित किया गया। प्रमोद चौधरी ने ब्लॉक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वह ग्वालियर में होने वाली रैली में सम्मिलित होने के लिये एक सैंकड़ा बसों सहित एक सैंकड़ा चार पहिया वाहन से 10 हजार लोगों के साथ ग्वालियर की विशाल रैली में सम्मिलित होंगे। जिसको लेकर अलग अलग ब्लॉक सेक्टर और गांव के प्रभारी नियुक्त कर दिये गए है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह, प्रमोद चौधरी, राहुल भदौरिया, रणजीत गुर्जर, अमित दांतरे, सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…