Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आज मनावर विधानसभा के ग्राम देवगढ़ में आदिवासी महिला के घर के सामने इंगल गाड कर उनका आने जाने का रास्ता रोक दिया गया है………।

शकील खान रिपोर्टर

आज मनावर विधानसभा के ग्राम देवगढ़ में आदिवासी महिला के घर के सामने इंगल गाड कर उनका आने जाने का रास्ता रोक दिया गया है और प्रशासन को महिला ने कई बार अवगत कराया लेकिन उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया इस कारण आज जयस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लालसिंह बर्मन के साथ जयस टीम व ग्रामीण जनों ने एसडीएम श्री भूपेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा और मांग की गई कि जल्द से जल्द निराकरण करें एक तरफ सरकार आदिवासी हितेषी बन रही और मंचों से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं कि आदिवासी आज की सरकार में सुरक्षित है और उनको सभी प्रकार का न्याय मिल रहा है लेकिन एसे कई गांव है जिन गांवों में आज भी आदिवासी परेशान है क्या सरकार इन दलित पिछड़े आदिवासियों की हितेषी है । वर्तमान जन प्रतिनिधियों को भी कई बार अवगत कराया पर कोई सुनने वाला नहीं है।इसी प्रकार ग्राम के मोहल्ले में एक हेडपंप लगा हुआ है जिससे पूरा मोहल्ला पानी पीता है हेड पंप के पास में किसी व्यक्ति ने रुकड़ा डाल दिया जिसके कारण वह पानी प्रदूषित हो गया है और हेडपंप में पूरा गंदा पानी आता है ग्रामीण जन उस पानी को लेकर भी कई बार शासन प्रशासन को अवगत कराया लेकिन आदिवासी आज उसी गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर है इन समस्याओं को लेकर थाने पर भी आवेदन दिया गया और मांग की गई है कि जल्द से जल्द ग्राम देवगढ़ की समस्याओं का निराकरण करें नहीं तो जयस एवं आदिवासी समाज जल्द बड़ा आंदोलन करेगा जिसकी जवाबदारी शासन की रहेगी।