Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान लोकेश पिता भास्कर नवले निवासी छीपाबड़ ने अपनी पट्टे की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को हटाने का अनुरोध अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे से किया, जिस पर उन्होने तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।


जनसुनवाई में मोरगढ़ी निवासी सुभाई बाई ने अपनी जमीन पर रमेश गुर्जर द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत की, जिस पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार खिरकिया को कार्यवाही के लिये निर्देशित किया। रामदयाल मौर्य निवासी डगावां नीमा ने अपर कलेक्टर से शिकायत की कि उसका मूंग उपार्जन के लिये पंजीयन नहीं हो पा रहा है, जिस पर उन्होने उपसंचालक कृषि को आवेदक की मदद करने के निर्देश दिये।

इसके अलावा मांदला निवासी सकुन कहार ने वृद्धावस्था पेंशन और लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के लिये जिला पंचायत सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने खिरकिया जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पात्रता का परीक्षण कर आवश्यक मदद करने के निर्देश दिये।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍