शकील खान रिपोर्टर




मनावर /यदि सड़क या पुल बिगड़ जाए तो केवल आर्थिक नुकसान होता है। लेकिन भावी पीढ़ी बिगड़ जाए तो राष्ट्र का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्नति के दो रास्ते हैं , गहन अध्ययन और अच्छी संगति। उक्त उद्बोधन धार महू लोकसभा क्षेत्र के सांसद छतरसिंह दरबार ने स्कूल चले अभियान के तहत आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय मोराड़ में व्यक्त किए।
उल्लेखनीय है कि शासन की महत्वकांक्षी योजना स्कूल चले अभियान के लिए विद्यार्थियों के तीन दिवसीय भविष्य से भेंट कार्यक्रम मैं राजनीतिज्ञ, अधिकारी ,समाज सेवक, पत्रकार ,साहित्यकार एक दिन के शिक्षक बनकर विकासखंड की विभिन्न स्कूलों में पहुंचे।
सीएम राइस स्कूल में भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल एवं कुक्षी के पूर्व विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष मुकामसिंह किराड़े अजंदीमान में एसडीएम भूपेंद्र रावत व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम निगवाल जनपद अध्यक्ष रुकमा रवि मुवेल ने कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सिंघाना साहित्यकार विश्वदीप मिश्रा ने मावी गोपालपुरा
जनपद उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति अध्यक्ष दक्षा संतोष पाटीदार ने मांडवी, नायब तहसीलदार सुरेश जमरे ने देवगढ़, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन सनमोड , जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी बालीपुर, अजय राठौड़ दसवीं ,बागलिया में विधायक प्रतिनिधि लोकेश पाटीदार आदि ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव, संस्मरण, कहानियां, कविताएं आदि सुना कर शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ प्रतिदिन शाला आकर ज्ञान प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
बीआरसीसी किशोर बागेश्वर ने बताया कि स्कूल चले अभियान के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विकासखंड मनावर के समस्त अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का वॉलिंटियर्स के रूप में विभिन्न विद्यालय में पंजीयन किया गया था। कुल 240 स्कूलों में 457 वॉलिंटियर्स का पंजीयन किया गया।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक