Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विवेक तिवारी रिपोर्टर

*लोकेशन – बेलखेड़ा (जिला – जबलपुर)*



जिला जबलपुर के बेलखेड़ा थाना अंतर्गत बृद्ध की हत्या का मामला सामने आया था ! जिसमे मृतक का नाम कुंजी लाल सिंह उम्र लगभग 70 वर्ष बताया गया था !
घटना दिनांक 17/07/2023 को आधी रात की है जब मृतक ग्राम मनकेड़ी मे स्थित अपने खेत मे बने नय मकान मे सो रहा था तभी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई थी ! उक्त घटना की जानकारी सुबह जैसे ही ग्रामिणो को लगी तो घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई,लोगो द्वारा पुलिस को सूचित किया गया, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पंहूची, प्रारम्भीक जांच के उपरांत पुलिस द्वारा शव को पी एम के लिए भेज दिया गया था !
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देश पर एसडीओपी पाटन सारिका पाण्डे , फिंगर प्रिंट, डाग स्क्वाड, एफएसएल अधिकारी डॉक्टर नीता जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल मौके पर पहुंचे। ओर मामले की जांच की , जांच मे पता चला की जिस रात घटना घटित हुई उस रात मृतक के साथ निर्माणाधीन मकान मे फर्नीचर का काम करने वाला गुड्डू उर्फ मेर सिंह विश्वकर्मा भी घर पर मौजूद था जो की घटना के बाद से दिखाई नही दिया !
संदेह के आधार पर गुड्डू उर्फ मेर सिंह विश्वकर्माा उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम बम्होरी थाना ठेमी जिला नरसिंहपुर को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की तो बताया कि मजदूरी के बाकी रूपये मांगने पर कुंजीलाल ने रूपये देने से मना कर दिया एवं गालीगलौज करने लगा, तो उसने आवेश मे आकर दूसरे कमरे मे रखी कुल्हाडी उठाकर कुंजीलाल लोधी के गले में हमला कर हत्या कर दी तथा कुल्हाडी को रोड किनारे बने टपरे के पीछे छिपाकर अपने गॉव भाग गया। आरोपी गुड्डू उर्फ मेर सिंह की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त कुल्हाडी एवं घटना के वक्त पहने हुये कपडे जप्त करते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।
उक्त मामले में थाना प्रभारी बेलखेड़ा श्री सुखदेव धुर्वे ,उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद बागरी, भोला प्रसाद मरावी, सउनि रामसिंह जाट, आरक्षक संदीप, सुनील, नागेन्द्र एवं मोहित की सराहनीय भूमिका रही है ।