Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

➡️कोरोना योद्धाओं को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण

➡️अंतरा फाउंडेशन की सराहनीय पहल

🌀जुन्नारदेव-
कोरोना महामारी के इस बुरे दौर में आम जनता सहित पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनकी सेवा सुश्रुषा वाले अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं की मदद के लिए अंतरा फाउंडेशन ने सराहनीय कदम अग्रेषित किया है। सामाजिक क्षेत्र में लगातार कोरोना पीड़ितों के बीच पहुंचकर काम करने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सुपरवाइजर को इस अंतरा फाउंडेशन के द्वारा जुन्नारदेव पहुंचकर उन्हें मास्क, सैनिटाइजर, हैंडग्लव्स जैसे अन्य बचाव के उपकरण व सामग्री वितरित की गई। अंतरा फाउंडेशन की सुश्री प्रेरणा राजगोपाल ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी के इस बुरे दौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सुपरवाइजर के द्वारा अपने जीवन के प्रति जोखिम उठाते हुए इन लोगों की सेवा की जाती रही है, तब ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मास्क, सैनिटाइजर और हैंड ग्लव्स इनके लिए खासी मददगार साबित होते हैं। इसीलिए सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले अंतरा फाउंडेशन के द्वारा इन अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर यहां मौजूद महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने अंतरा फाउंडेशन की इस सराहनीय पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने वाले हमारे इस विभाग के कर्मचारियों की सुध लिया जाना खासा महत्वपूर्ण है। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जुन्नारदेव परियोजना क्रमांक 1 की समस्त आंगनवाड़ी सहायिका कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर विशेष रूप से उपस्थित थे।

जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट