किरण रांका रिपोर्टर


कन्या हायर सेकेंडरी की 470 छात्राओं की आंखों की
जांच कर 49 को चश्मे के नंबर दिए
चिकित्सक डॉ अतुल उपाध्याय छात्रा की आंखों की जांच करते हुए शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी की छात्राएं आंखों की जांच कराने के पश्चात चिकित्सकों के साथ
अध्ययन के दौरान आंखों में परेशानी आने की जानकारी जब शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य को मिली तो उन्होंने विद्यालय के महेंद्र सिंह मालवीय को अवगत कराया, उन्होंने सिविल अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र सहायक अतुल उपाध्याय से संपर्क किया और उन्होंने सभी छात्राओं की आंखों की जांच स्वयं एवं सहायक सुरेश सेन से कराकर जिन छात्राओं की आंखों में अध्ययन के दौरान परेशानी आ रही थी उन्हें चश्मे के नंबर दिए गए। सभी छात्राओं ने बीएमओ डॉ सुरेश कुमार माहोर एवं नेत्र सहायक अतुल उपाध्याय का आभार भी व्यक्त किया।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 470 छात्रों में से 65 को नेत्र की परेशानियां पाई गई और 49 छात्राओं को चश्मे का नंबर दिया गया ,जिन्हें निशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा ।इस अवसर पर सिविल अस्पताल आष्टा के बीएमओ डॉक्टर सुरेश कुमार माहोर भी उपस्थित थे ।नेत्र परीक्षण का कार्य अतुल उपाध्याय वरिष्ठ नेत्र चिकित्सा सहायक एवं श्री सुरेश सेन द्वारा किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है