
*भिण्ड*। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा अजय शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी हर्षोल्लास की लहर एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, भाजपा किसान मोर्चा की महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत एवं मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे ने अपने साथियों के साथ शर्मा का माल्यार्पण एवं पटका डालकर बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि अजय शर्मा की जिला मीडिया प्रभारी बनने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी क्योंकि अजय शर्मा मीडिया के क्षेत्र में मजबूत जनाधर रखते हैं। पहले भी अजय शर्मा जिले में मीडिया प्रभारी के पद पर रह चुके हैं।
इस नियुक्ति पर शर्मा को भाजपा के जिले के पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है