रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो


श्योपुर- बिजली समस्या से परेशान मुदालापाड़ा गांव के ग्रामीणों ने कांग्रेस के नेता योगेश सिंह जाट, किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला के नेतृत्व मंगलवार बिजली कंपनी के महाप्रबंधक के कार्यालय पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया । राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया कि मुदालापाड़ा गांव में पिछले 4 दिनों से बिजली कंपनी के द्वारा लाइट काटी गई है जिसके कारण से बरसात के इस उमस भरे मौसम में ग्रामीण बहुत परेशान है । बच्चे व बुजुर्ग रात में सो नहीं पा रहे हैं, ग्रामीण नदी का गंदा पानी पीने पर मजबूर है ।ग्रामीणों ने लगभग 4 घंटे बिजली कंपनी के ऑफिस के बाहर धरना दिया तब जाकर बिजली कंपनी के डीजीएम पांडे ने आकर ग्रामीणों की समस्या की सुनवाई की । इस दौरान ग्रामीणों ने जबरदस्त हंगामा करते हुए बिजली कंपनी के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे ।
*रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर*

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया