Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


जनसुनवाई में गोंदागांव निवासी इमरतलाल ने कलेक्टर श्री गर्ग से ऋण पुस्तिका में गलत नाम प्रदर्शित होने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने तहसीलदार टिमरनी को प्रकरण की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिये। ग्राम कुहीग्वाड़ी निवासी गोपाल सिंह राजपूत ने कलेक्टर श्री गर्ग को नक्शा दुरूस्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने एसडीएम टिमरनी को समस्या का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम पलासनेर के ग्रामीणों ने पेयजल न मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में छिपाबड़ निवासी पन्नालाल ने कलेक्टर से श्री गर्ग को अपने भाई के प्लाट पर अतिक्रमण के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार खिरकिया को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तहसील टिमरनी निवासी सुरेश ने कलेक्टर श्री गर्ग को ऋण पुस्तिका में सही नाम दर्ज कराने के लिये आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार टिमरनी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍