Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा /रहटगाव- 26 जुलाई को टेलीफोन से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डेहरिया के दो व्यक्ति गंजाल नदी में बह गए हैं जिनका नाम अनिल पिता सालक राम धुर्वे उम्र 25 वर्ष निवासी डेहरिया एवं भगनलाल पिता लक्ष्मण परते उम्र 32 साल निवासी डेहरिया थाना रहटगांव, अपने गांव के पास से बहने वाली गंजाल नदी पार कर अपने खेत गए हुए थे, खेत से समय करीब 11बजे वापस आते समय सीधे कच्चे रास्ते से नदी पार कर रहे थे तभी अचानक नदी में बाढ़ आ जाने से दोनो बह गए, दोनो को बहते हुए गांव के भोंदू कोरकू ने देखा है।

सूचना पर तत्काल रहटगांव थाना प्रभारी मनोज कुमार उइके स्टाफ के साथ ग्राम डेहरिया के लिए रवाना हुए, तहसीलदार प्रेमेश जैन भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। गंजाल नदी मैं सर्चिंग अभियान शुरू किया गया । घटनास्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर मृतक अनिल पिता सालक राम धुर्वे उम्र 25 वर्ष निवासी डेहरिया का शव ग्राम कुमरूम में स्टाफ डेम के पास नदी के किनारे मिला।

एसडीईआरफ की टीम भी मौके पर मौजूद थी उनके सहयोग से मृतक के शव को पानी से बाहर निकालकर मौके पर ही मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही कि जाकर शव को पीएम हेतु सीएचसी टिमरनी रवाना किया गया। लेकिन रात होने की वजह से सर्चिंग अभियान रोकना पड़ा, मृतक भगनलाल परते का शव नहीं मिला था। आज दिनांक 27 जुलाई को सुबह 6 बजे पुनः सर्चिंग के दौरान राजाबरारी स्टेट के गूलरगाना के पास सुबह 9 बजे मृतक भजनलाल पर्ते के शव की बरामदगी कर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए रवाना किया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍️