
भिंड : आज 26 जुलाई को पूरा देश 24वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन भारतीय सेना के वीर जवानों की वीरता, शौर्य और वीरता को सलाम करने का दिन है। कारगिल विजय दिवस पर पूरा भारत कारगिल युद्ध के नायकों की वीरता और वीरता को नमन करता है। साल 1999 में कारगिल युद्ध में देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र टंटी राजावत एवं युवा नेता अतुल रमेश पाठक ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे। मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व लुटाने वालों शहीदों को प्रदेश की संपूर्ण जनता की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। हर देशवासी को देश की सीमाओं की रक्षा कर रहीं तीनों सेनाओं पर गर्व है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि हम देश के जांबाज सैनिकों की वजह से सुख चैन की सांस ले रहे हैं। कारगिल युद्ध में हमारे जिले के सैनिकों ने अपनी कुर्बानी दी है। देश इन सैनिकों की कुर्बानी को हमेशा याद रखेगा। हर साल इस खास दिन पर वीरों को याद किया जाता है। भारत के वीर सैनिकों ने आज के दिन ही पाकिस्तान के घुसपैठियों को धूल चटा दी थी। यह इस बात का प्रमाण था कि भारत की ओर कोई अब आंख उठाकर नहीं देख सकता।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है