


छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डेढ़ साल मे केंद्र की मोदी सरकार की जन हितेषी योजना प्रधान मंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं को प्रदेश में लागू होने से रोका एवं पैसे तक वापस किये ओर केंद्र की योजना का लाभ प्रदेश वासियो को नहीं मिलने दिया उक्त आरोप केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अमरवाड़ा के बारात घर में रविवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान लगाते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गरीब आदिवासियों का हक छीना और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही सम्बल योजना तक बंद कर दी। केंद्रीय मंत्री पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया एवं सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने हेतु मंत्र भी दिया। इस अवसर पर भारिया जाति विकास प्राधिकरण के निगम अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, जिला महामंत्री, टीकाराम चंद्रवंशी, शेषराव यादव, अशोक यादव, दौलत सिंह ठाकुर रमेश फोफली, उत्तम ठाकुर, कामिनी शाह, जनपद अध्यक्ष निलेश कंगाली, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी ,सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन