
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
पुलिस मुख्यालय महिला सुरक्षा शाखा भोपाल के निर्देशानुसार विकिसित सुरक्षित समाज के निर्माण में पुरूषों की समान सहभागिता एवं महिला और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, समाज में लड़को एवं पुरूषों को न केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकिसित किये जाने हेतु विशेषकर पुरूषों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान ‘‘ अभिमन्यु द्वितीय‘‘ दिनांक 01-08-2023 से 15-08-2023 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01-08-2023 को जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार सागर जिले में महिला सुरक्षा शाखा सागर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं आवाज जन कल्याण समिति एनजीओ के सहयोग से अभियान प्रारंभ किया गया। जिसके तहत शहर के एक्सीलेंस स्कूल सागर एवं इम्मानुएल हायर सेकेण्डरी स्कूल सागर में कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्र-छात्राओं को उक्त अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी द्वारा छात्रों को बताया गया कि वह कैसे महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक होकर उनके रोकथाम में अपना सहयोग प्रदान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करायें एवं कैसे महिलाओं के कार्यो में अपनी सहभागिता देते हुए समाज में अभिमन्यु के रूप में अपनी भूमिका स्थापित करें। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं से प्रश्नावली को हल कराया गया और छात्र छात्राओं द्वारा कानून व अपराध से संबंधित पूछे गये प्रश्नों के उत्तर उपस्थित अधिकारियों द्वारा दिये गये एवं छात्र/छात्राओं को शपथ भी दिलाई गयी। उक्त अभियान के शुभारंभ में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर योगेश बंसल] उप निरी0 अजना सिंह परमार महिला सुरक्षा शाखा सागर] उनि दीक्षा शर्मा थाना केन्ट] सउनि मेरी मार्गेट थाना गोपालगंज मालती मौर्य आवाज जन कल्याण समिति (एनजीओ) सागर आदि उपस्थित रहे।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।