शकील खान रिपोर्टर








अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल गुप्ता जी के द्वारा बुधवार को सिविल अस्पताल मनावर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उनके द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर सन्तोष जाहिर किया और NRC में भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओ से बात की जिसमे उन्होंने बच्चो की डाइट और माताओ के भोजन के बारे में जानकारी पूछी साथ ही बच्चो के खिलौने और उनके डाइट चार्ट के लिए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण स्तर पर चलाए जा रहे दस्तक़ अभियान और मिशन इन्द्रधनुष सर्वे के बारे में जानकारी ली । निरीक्षण के दौरान खंडचिकित्सा अधिकारी डॉ संजय मुवेल, डॉ अखिलेश रावत,और डॉ रजनीश डोडियार उपस्थित रहे।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*