
पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने थाना कोतवाली हरदा के अपराध क्रमांक 222/2023 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपियों महेश उर्फ बरेली पिता शंकरलाल मीणा तथा रविशंकर पिता बनवासी कोटार निवासी शकुर कॉलोनी हरदा की सूचना देने वाले को 5-5 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि फरार आरोपियों महेश उर्फ बरेली पिता शंकरलाल मीणा तथा रविशंकर पिता बनवासी कोटार निवासी शकुर कॉलोनी हरदा की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा ।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’