Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

टिमरनी के कृषि उपज मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के वन मंत्री कुंवर डॉ विजय शाह एवं  कृषि मंत्री कमल पटेल के द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को उपयोगी सामग्री वितरित की।

उन्होने इस अवसर पर तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी की बोतल, जूते-चप्पल, साड़ी व छाता वितरित करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिये कार्य कर रही है। पिछले वर्षों में तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं में भी काफी वृद्धि की गई है।

लघु वनोपज सहकारी समिति के सम्मेलन में प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक  संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष  गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष  दर्शनसिंह गेहलोद, नगर परिषद अध्यक्ष  देवेन्द्र भारद्वाज व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गोरीशंकर मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। वन मंत्री डॉ. शाह और कृषि मंत्री पटेल ने इस अवसर पर विधायक संजय शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।


कृषि मंत्री पटेल ने टिमरनी क्षेत्र को दी अनेक सौंगातें-
कृषि मंत्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि खेती की लागत को कम करने तथा फसल का अच्छा मूल्य किसानों को दिलाकर खेती को लाभ का धंधा बनाने का प्रयास प्रदेश सरकार कर रही है। पिछले वर्षों में किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में 10 हजार रूपये प्रतिमाह सरकार ने जमा कराये है। अब यह राशि बढ़ाकर 12 हजार रूपये कर दी गई है। उन्होने कहा कि मूंग की फसल की सिंचाई के लिये तवा नहर परियोजना से भरपूर पानी मिलने से हरदा व आसपास के क्षेत्र में किसानों को बहुत लाभ हुआ है।

उन्होने कहा कि किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिले, इसके लिये फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी सरकार ने समय-समय पर वृद्धि की है।

कृषि मंत्री पटेल ने इस अवसर पर टिमरनी मण्डी परिसर में 2 करोड़ रूपये लागत से कृषक बहुद्देशीय केन्द्र बनवाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होने टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में कृषक बहुद्देशीय टीन शेड का निर्माण कराने तथा हरदा, टिमरनी, सिराली व खिरकिया की मंडियों में अग्नि दुर्घटना रोकने के लिये फायर ब्रिगेड स्वीकृत करने की घोषणा भी की।


इन हितग्राहियों को मिली उपयोगी सामग्री
वन मंत्री डॉ. शाह ने कार्यक्रम में छिरपुरा निवासी तेंदूपत्ता संग्राहक राधिका पति अनिल तथा तुलसीराम पिता शंकर को साड़ी, पानी की बोतल, छाता व चप्पल-जूते जैसी उपयोगी सामग्री प्रदान की। इसके अलावा कृषि मंत्री  पटेल ने तेंदूपत्ता संग्राहक  कमलेश, राधिका, तुलसीराम, भगवतीबाई, नारायण, सुनील, रामवती व मिश्रीलाल को उपयोगी सामग्री प्रदान की।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍