Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन /सागर
दिनांक 03/08/23

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

जिले में स्वतत्रंता दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा कलेक्टर दीपक आर्य ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की गत दिवस बैठक लेकर विभिन्न विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था संबंधी दायित्व सौपें
स्वतत्रता दिवस का मुख्य समारोह पीटीसी ग्राउंड सागर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजरोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इस अवसर पर शानदार परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10वी बटालियन एसएएफ, जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर, पुलिस बल, वन विभाग कमान्डेण्ट, होमगार्ड (पुरूष/महिला) एनसीसी, स्काउड भाग लेंगे एवं इसके प्रभारी रक्षित निरीक्षक होंगे। 15 अगस्त 2023 को सभी कार्यालय पर कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रातः 7 से 8 बजे तक ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी तरह शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 7 से 8 तक ध्वजारोहण होगा।
पीटीसी ग्राउंड की संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी नगर दंडाधिकारी सागर, नगर पुलिस अधीक्षक, कार्यपालन यंत्री और आयुक्त नगर निगम सागर होगें। ग्राउंड समतलीकरण का कार्य कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण सागर का होगा। बेरीकेटिंड हेतु बांस बल्ली वन मंडल अधिकारी दक्षिण द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। परेड ग्राउंड की साफ सफाई, शामयाना, वाटर पूफ्र टेंट, कुर्सी, माइक, बिछावट, पेयजल आदि की व्यव्स्था नगर निगम द्वारा की जाएगी कार्यक्रम स्थल पर विद्युत प्रवाह की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री म.पू.क्षे.वि.कं.लि. सागर द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर सजावट हेतु फूल गमलों की व्यवस्था उद्यानिकी विभाग द्वारा की जाएगी। राष्ट्रीय ध्वज के लिए प्रभारी रक्षित निरीक्षक रहेंगे
विशिष्ट व्यक्तियों की बैठक व्यवस्था के प्रभारी एसडीएम और तहसीलदार होंगे एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल की व्यवस्था सिविज सर्जन करेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आमंत्रित कर उन्हें लाना ले जाना का दायित्व एसडीएम सागर का होगा परेड व मार्च पास्ट हेतु बैंड की व्यवस्था अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक की रहेगी मिठाई वितरण की व्यवस्था जिला आपूर्ति नियंत्रक एवं सहायक आयुक्त आबकारी, उपसंचालक औषधी प्रशासन तथा मिठाई वितरण के पूर्व जांच करना जहां मिठाई तैयार हो रही है वहां सतत निगरानी करना। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात वितरण व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के नाम 8 अगस्त तक भेजे जा सकेंगे। मुख्यमंत्री का संदेश प्राप्त कर उपलब्ध कराने का दायित्व उपसंचालक जनसम्पर्क का होगा। कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे की जाएगी 15 अगस्त के आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था के समन्वयक अपर कलेक्टर होंगे।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी विजय डेहरिया, डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे