म्याना में चोरो ने 2 जगह चोरी करने की योजना बनाई 1 की बकरी ले गए ओर दूसरी जगह हुए नाकाम म्याना में हो रही लगातार चोरियों का कोई सुराग नहीं
म्याना कस्बा में आज रात अज्ञात चोरों द्वारा थाने के बिल्कुल सामने करीब 50 मीटर की दूरी श्री जगदम्बिका पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के पास प्रेमनारायण खरे के मकान का ताला तोड़कर दो बकरी चुरा ले गए घटना रात करीब दो से तीन बजे के बीच की है पूरा परिवार सोया हुआ था तभी कुछ चोरों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया और इसके बाद म्याना नईसराय तिराहा पर दो दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके जब सुबह दुकानदार दुकान खोलने आये तो देखा कि एक हसिया ओर कुछ पत्थर मिले मौके पर पुलिस को बुलाकर हथियार सौप दिए
ग्रामीणों में दहसत का माहौल है लोगो ने थाना प्रभारी आमोद सिंह राठौर से अपील की है कि रात के समय पुलिस द्वारा गस्त लगाई जाए जिससे चोरी का सिलसिला थम सके और लोग सुरक्षित रहे व रात्रि में लोगो से पूछताछ की जाए कि कहा से आ रहे हैं और कौन हैं।
गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है