Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


भिंड : भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपाइयों द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुषमा स्वराज के जीवन पर प्रकाश डाला और भाजपा नेत्री के कार्यों को याद कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने कहा कि सुषमा स्वराज एक ऐसी महिला थीं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से भारत की सेवा की। उन्होंने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पिछले वर्ष ही 67 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अपने निधन के चंद घंटे पहले सुषमा स्वराज ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के लिए ट्वीट कर मोदी सरकार की सराहना की थी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि सुषमा स्वराज ने आजीवन जनसेवा व राष्ट्रोत्थान को लेकर काम किया। वे चित्रता में मित्रता की प्रतीक थीं तो निडर, साहसिक एवं प्रखर व्यक्तित्व थीं। उन्होंने आजीवन सकारात्मक सोच के साथ काम किया। जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए काम किया। हमेशा नई चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन को नया आयाम दिया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मनोज अनंत,मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया एवं श्याम राठौर,मंडल महामंत्री सत्येंद्र राजावत एवं संतोष भरौली,मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे,मंडल मंत्री प्रशांत सोनी एवं सूरज बरुआ,जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी,भूपेंद्र ओझा,राहुल गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।