शकील खान रिपोर्टर




सांसद छतरसिंह दरबार ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
मनावर / जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 23 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत धार महू लोकसभा क्षेत्र के सांसद छतरसिंह दरबार के मुख्य आतिथ्य व जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी की अध्यक्षता में लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर सांसद दरबार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। किसी भी देश का विकास वहां के ग्रामीण विकास में परिलक्षित होता है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण और गरीब तबके के वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाइ है। जिससे सीधे तौर पर आम जनता का भला हो रहा है।
उन्होंने ग्राम पंचायत बोरूद में 19 लाख लागत राशी के पुलिया निर्माण के लिए भूमि पूजन किया । वही ग्राम सिंघाना में हरसिद्धि गोशाला में 5 लाख की राशी स्वीकृत कि गई व बायो गैस का भूमि पूजन किया । ग्राम पंचायत मेहताखेड़ी मे 27 लाख की लागत राशी के पुलिया निर्माण के लिए व ग्राम सेमल्दा में 27 लाख की लागत राशी के पुलिया निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया ।चारों पंचायत में सांसद व जिला पंचायत सदस्य के प्रयास से सभी पुलियो को स्वीकृति दिलाई गई।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, सिंघाना मण्डल अध्यक्ष अजय राठौर, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, मनावर नगर मण्डल अध्यक्ष सचिन पाण्डे , पार्षद नारायण सोनी, मगनसिंह सिंह भाटिया, सुरमा सोलंकी, महेन्द्र परिहार , पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*