Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर



*आपत्तीजनक पोस्ट होने पर ग्रुप एडमिन भी होंगे जवाबदार*

*पोस्ट पर आपत्तीजनक टीका टिप्पणी प्रतिक्रिया या फारवर्ड करना भी होगा वर्जित*

*अभी तक आष्टा थाना मे हुए 03* *अपराध पंजीबद्*ध***

पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर श्री मयंक अवस्थी को यह जानकारी मिलने पर कि जिला के कुछ क्षेत्रांे मे कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर आपत्तीजनक व भडकाउ प्रकृति के प्रसारित किये गए है । इस पर उनके द्वारा तत्काल इस तथ्य को संज्ञान मे लेकर जिला दण्डाधिकारी सीहोर को इससे संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों एवं इसके दूरगामी प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी से अवगत कराया है । जिसके परिणामस्वरूप अपर जिला दण्डाधिकारी सीहोर श्री वृन्दावन सिंह के द्वारा आपत्तीजनक एवं भडकाउ संदेश के संबंध मे अपने आदेश क्रमांक 1296/एसडब्ल्यू/2023 सीहोर दिनांक 5.8.23 के माध्यम से सोशल मीडिया पर आपत्तीजनक प्रसारण पर रोक लगाने हेतु विस्तृत आदेश धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रसारित किये है । जो भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करेगा उसके विरूद्ध धारा 188 भारतीय दण्ड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जावेगा ।
उक्त आदेश मे विस्तृत रूप से लेख किया गया है कि सोशल मीडिया चेनल जैसे वाट्स एप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, द्वारा आपत्तीजनक पोस्ट की जाती है जिससे किसी की धार्मिक भावना या संप्रदाय विशेष की भावन उद्वेलित हो ऐसी पोस्ट नही की जावेगी। इस ध्यान ग्रुप एडमिन भी रखेंगे व ऐसी किसी पोस्ट को लाईक कमेंट या शेयर करने पर भी कार्यवाही की जावेगी एवं इसमे ग्रुप एडमिन की भी जवाबदारी होगी ।
विगत समय मे थाना आष्टा क्षेत्र मे ऐसी ही कुछ घटनाएं प्रकाश मे आने पर उन पर तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा सायबर सेल के सहयोग से संबंधित आरोपियों के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर उनको अभिरक्षा मे लेकर वैधानिक कार्यवाही कर अपराध भी पंजीबद्ध किये गए है । अभी तक आपत्तीजनक पोस्ट के संबंध मे थाना आष्टा पर 03 अपराध पंजीबद्ध किये जा चुके है । जिसमे दो नाबलिग बालक शामिल है। इस लिहाज से थाना आष्टा पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि वह अपने बच्चो की गतिविधियों पर नजर रखे वह यह देखें कि उनके द्वारा किसी सोशल मीडिया चेनल पर कोई ऐसी पोस्ट लाईक कमेंट या शेयर या तैयार तो नही की जा रही है जिससे किसी धर्म या संप्रदाय विशेष के व्यक्ति की भावना आहत या उद्वेलित हो रही हो । ऐसी पोस्ट न हो सके इसके लिये सभी पालक अपने अपने बच्चों को विस्तृत समझाईश देवें यह भी अपील थाना आष्टा पुलिस करती है ।
आमजन से पुलिस की यह भी अपील है कि वह क्षेत्र मे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने मे पुलिस का सहयोग करे व किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करे ताकि उस पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही सुसंगत धाराओं मे की जा सके ।