



बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर
छिंदवाड़ा जिले के सिमरिया मंदिर में आयोजित बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दूसरे दिन दिव्य दरबार लगाया. शनिवार के दिन मची अव्यवस्थाओं से बचने के लिए भक्त सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए. खासकर दूरदराज इलाके से भक्तजन बड़ी संख्या में अपनी अर्जी लगाने पहुंचे. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर बालाजी की पूजा अर्चना कर दिव्य दरबार की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि आप सभी पर्चे के लिए आए हो, बालाजी चाहेंगे तो पर्चा बनेगा उनसे बात होगी. उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम से अर्जी लगाई प्रार्थना करें लाल कपड़े में नारियल बांधकर बाबा के नाम का घर पर ही रख दे. सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी. उन्होंने कई लोगों को मंच पर बुलाकर उनके नाम की पर्चे खोलें. उनकी समस्याएं सुनी और समाधान भी बताया. पंडित शास्त्री ने बागेश्वर धाम के नाम के मंत्र का जाप किया. उन्होंने कहा कि वह लोग मुट्ठी बांध ले जिनके ऊपर भूत प्रेत आत्माओं का साया हो. इसके बाद उन्होंने जैसे ही मंत्रोचार शुरू किया. उन्होंने कहा कि सेनापति इन्हें लेकर आओ पंडाल में इस तरह की जितने भी प्रभावित हो सबको लाओ सब को मारते हुए लाओ सेनापति इन्हें मार लगाओ महिलाएं व पुरुष चीखते चिल्लाते,नाचते व अजीब हरकतें करते नजर आए. जब लोग सामने पहुंच गए तो पंडित शास्त्री ने कहा कि सेनापति इन्हें जंजीर से बांध दो. उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने का आवाहन किया. घरों के ऊपर लाल ध्वजा लगाने की बात भी कही. कुछ देर विराम लेने के बाद कथा सुनाइ गई

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*