Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर


राजोद-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजोद द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली। अभाविप धार विभाग संयोजक गौरव साहू ने बताया कि विद्यालय सदस्यता अभियान 3 अगस्त से प्रारंभ हुआ जो कि 12 अगस्त तक चलेगा । इसके पश्चात महाविद्यालय का सदस्यता अभियान प्रारम्भ होगा इस अभियान के निमित्त विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ में जाकर सदस्यता अभियान तथा विद्यार्थी परिषद के कार्यो की जानकारी देंगे। किस प्रकार से विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल 1949 से ही विद्यार्थीहित , समाजहित व इस देश के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। विद्यार्थी कल का नही बल्कि आज का नागरिक है। विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ साथ देशभक्ति व समाज सेवा की भावना का निर्माण हो । प्रत्येक विद्यालय में टोली बनाकर अभाविप के कार्यकर्ता जाएंगे व उस संस्था में विद्यार्थियों के समक्ष विषय रखकर सदस्यता ग्रहण करायेंगे। राजोद में सदस्यता अभियान के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमन कावलिया ,नगर अध्यक्ष तेजस अटोलिया , नगर मंत्री भानु मेहता , हर्ष मदारिया , शुभम कावलिया , विनोद जैसवाल , मनीष धनोलिया ,कान्हा कहार , गोविंद सेकवाड़िया ,हरिओम बग्गड़ ,नमन कावलिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।