Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 18, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

*अभाविप ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में तिरंगा लेकर छात्र सड़क पर उतरे *

*मेहगांव -* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेहगांव के कार्यकर्ताओं के द्वारा अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ एक दर्जन विद्यालय के छात्र सम्मिलित हुये। अभाविप के नगरमंत्री संतोष गुर्जर के नेतृत्व में नगरपालिका मेहगांव में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से यात्रा प्रारंभ हुई जो मोती माता से होते हुये हनुमान रोड, मुरैना तिराहा भिंड तिराहे होते हुये नगरपरिषद में ही तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में भारत माता की आरती के साथ समापन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से अभाविप के जिला विस्तारक अभिषेक पाठक, पूर्व जिला प्रमुख आनंद जैन, नगर अध्यक्ष सनत शर्मा, पूर्व जिला संयोजक गिरजेस सैंथिया, पूर्व विभाग संयोजक अस्वनी त्यागी, पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सचिन भदौरिया, जिला sfd प्रमुख नित्यम तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक दंडोतिया,विपिन बघेल, सोनू भदौरिया, आदित्य देवराज,अजय, अनूप,मनीष बघेल, अभिषेक श्रीवास, देवेश बघेल, देवांश बघेल,नितिन,उदय, रोहित,अमन, सचिन, सत्यम आदि लोग उपस्थित रहे।

*दर्जन भर स्थानों पर हुआ एबीवीपी की तिरंगा यात्रा का स्वागत*

अभाविप की तिरंगा यात्रा का दर्जन भर स्थानों पर पुष्पवर्षा, बिस्किट, पानी आदि वितरित कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रमोद चौधरी, अशोक भारद्वाज, अभिजीत चतुर्वेदी, रामकुमार भदौरिया, अस्वनी त्यागी, बिट्टू भदौरिया, धर्मेंद्र गुर्जर, प्रदीप परमार, सचिन भदौरिया, शिवम चौधरी आदि ने अलग अलग स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754