Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा वंदन, पी.टी प्रदर्शन एवम स्काउट द्वारा सलामी दी गई। छात्राओ द्वारा आत्मरक्षा हेतु लाठी प्रदर्शन किया गया। विशाल प्रभात फेरी में वीर पुरुषों की झांकी जिसमे महात्मा गांधी,भारत माता,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, नेहरूजी आदि बच्चे आकर्षक वेशभूषा में रथ पर सवार कर नगर भ्रमण के साथ महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्या अर्पण और स्काॅउट द्वारा सलामी दी गई ।
कार्यक्रम में स्वागत संबोधन संस्था के प्राचार्य एस.आर.पाटीदार ने दिया। बोर्ड कक्षा में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती प्रज्ञा पाटीदार (एयर इंडिया सीनियर ऑफिसर) जो की संस्था की पूर्व छात्रा रही हैं तथा विशेष अतिथि श्री प्रताप ठाकुर (पूर्व प्राचार्य) की गरिमय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री दिनेश पाटीदार (एडवोकेट) को जिलाधीश द्वारा मानव अधिकार से मनोनित होने पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष श्री नारायण चोयल द्वारा सम्मान किया गया

नन्हे – नन्हे विधार्थियों ने भी राष्ट्रीयगीत, भाषण, कविता से एक से बढकर एक प्रस्तुतिया दी। कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रज्ञा पाटीदार वर्ष 1991 से 2004 तक संस्था की होनहार छात्रा रही हैं उनका भी सम्मान संस्था द्वारा किया गया, श्रीमती पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा की विधर्थियो का सदेव अपना कार्य के प्रति समर्पण रहे व अपने बड़ों का आदर सम्मान करे। मुख्य अतिथि का परिचय श्री जी. एन. सवाई ने दिया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र बर्फा व नुपुर कानूनगो ने किया। आभार श्रीमती नमिता रनपीसे ने। किया।