


*लोकेशन मंगरौरा*
बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर
एंकर :- मैहर तहसील के अंतर्गत ग्राम मंगरौरा हायर सेकेंडरी स्कूल की छत गिरी, मामला दोपहर का बताया जा रहा है जब बच्चे, खाना खाने के बाद क्लास में जा रहे थे, तभी अचानक छत से कुछ अंश भाग टूटकर गिरा जिससे साहिल गुप्ता नाम कक्षा बारहवीं के छात्र सर पर चोट आई है,घटना हो जाने के बाद प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह पटेल ने किसी भी बड़े प्रशासनिक अधिकारी को इसकी जानकारी देना उचित नहीं समझे। एक स्वयं जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी अपने आप को समझते हुए। बच्चों का इलाज गांव के झोलाछाप डॉक्टर से करवा दिये,और मामले को दबाने की कोशिश की, देखा जाए तो सरकारी स्कूलों की हालत इस समय खस्ता हाल जैसी है और मरम्मत के लिए लाखों रुपए सरकारी खातों में होते हुए एक जिम्मेदार अधिकारियों व प्रशासनिक कर्मचारी व जनता प्रतिनिधियों के द्वारा फर्जी बिल लगाकर राशि का उपयोग कर लेते हैं। और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगती। जिससे छोटे बड़े इसी तरह के कई घटनाएं होती रहती हैं। अगर कोई बड़ी घटनाएं होती हैं तो आखिर उसके जिम्मेदार कौन होगा शासन व प्रशासन या गांव के प्रतिनिधि सरपंच सचिव।
*घायल बच्चे का नाम साहिल गुप्ता कक्षा बारहवीं का है*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है