Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*लोकेशन मैहर*
बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर



एंकर -: मैहर। सेंट्रल एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल मैहर पुष्पराज सिंह अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी जिला सतना द्वारा ध्वजारोहण किया गया।और तिरंगे को सलामी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री विजय कुमार मिश्रा, प्राचार्य मनोज यादव, निवास सिंह एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने माननीय पुष्पराज सिंह जी के साथ तिरंगे को सलामी दी।एवं आज़ादी के नारे भी लगाए। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा मिलकर राष्ट्र गान गाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सिंह ने मा सरस्वती की पूजा अर्चना की । इस अवसर पर विद्यालय में नन्हे-नन्हे बच्चों द्वारा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।और झाकियां निकाली गई।माननीय पुष्पराज सिंह जी ने अपने उदबोधन में कहा कि मेरे प्यारे बच्चों आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।इस आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे देश के लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई तब जा कर हमें यह दिन नसीब हुआ है।अतः हमें इसे बनाए रखना होगा अगर जरूरत पड़े तो भारत माता की आन, मान ,शान के लिए हम अपना लहू भी बहा देगें।उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं।आगे चलकर इन्हें ही देश की बाग डोर अपने हाथों में लेनी है।
और देश की सुरक्षा का दायित्व उठाना है।
अंत में विद्यालय की प्राचार्य मनोज यादव ने समस्त शिक्षक स्टॉफ सहित पुष्पराज सिंह का आभार प्रकट किया। और समस्त देशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर उन्होंने सभी से पर्यावरण की रक्षा करने, प्रकृति को हरा भरा बनाये रखने के लिए संकल्प लिया ।इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अभिभावक समुदाय भारी संख्या में उपस्थित रहा।