राजीव गाँधी की जंयती पर मेहगांव में होने जा रही विचार संदेश यात्रा
मेहगांव। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीन गाँधी जी की 20 अगस्त 2023 को जंयती के अवसर पर मेहगांव मे राजीव विचार जन संदेश यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें नारा होगा भाजपा हटाओ राहुल कमलनाथ लाओ। यह यात्रा मेहगांव में पानी टंकी के पास स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर सभी काँग्रेस जन पुष्प अर्पित कर समूचे मुख्य बाजार में होते हुए भिण्ड ग्वालियर तिराहा पर आशीष दुबे जी के मिष्ठान भंण्डार पर समापन होगा।
यह जानकारी जिला काँग्रेफ भिण्ड के महासचिव मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के गाँधी चौपाल प्रभारी प्रमोद शुक्ला एवं मेहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेठी के अध्यक्ष भास्कर पुरोहित ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है।
आगे शुक्ला व पुरोहित ने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मानसिंह जी एवं प्रदेश काँग्रेस महामंत्री श्री जगदीश प्रसाद शर्माजी जलारी पुरा वाले प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में जिले के सभी पूर्व मंत्री पूर्व विधायक, पूर्व सांसद मेहगांव क्षेत्र के सभी दावेदार सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सभी क्षेत्रीय नेता कार्यकर्ता पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।