राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर – राजोद पुलिस द्वारा मुखबिर की सुचना पर आरोपी अनिल चौधरी निवासी संदला से एक बोलेरो वाहन व 31 पेटी अवैध शराब कुल कीमती 404880 रुपये जप्त की गयी ।
आगामी चुनाव को देखते हुये वर्तमान में चल रही अवैध शराब स्थाई वारन्टी फरारी वारन्टी एवं गिरफ्तारी वारन्टी की मुहिम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान इन्द्रजीतसिंह बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर श्रीमान आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में थाना राजोद पर कल दिनांक 26.08.2023 की रात्री को अवैध शराब की सूचना मिलने पर रात्री करीब 1.30 बजे एक बोलेरो गाडी क्रमांक MP09CG2248 को आरोपी अनिल पिता भगवानलाल चौधरी जाति गारी उम्र 29 साल निवासी संदला के साथ पकडाया । गाडी को चैक करते गाडी में 26 पेटी बीयर 312 बल्क लीटर कीमती 74880 रुपये एवं 5 पेटी सुपर मास्टर व्हिस्की शराब 45 बल्क लीटर कीमती 30000 रुपये कुल शराब 357 बल्क लीटर कीमती 104880 व बोलेरो गाडी क्रमांक MP09CG2248 कीमती 3 लाख रुपये जप्ती की गयी। शराब एवं गाडी की कुल कीमत 404880 रुपये। जिस पर से थाना राजौद पर अपराध क्रमांक 401/27.08.2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रोहित कछावा, सउनि पी.एस डामोर, आर. मोहित सेन, रोहित नागर, भंवरसिंह एवं सायबर सेल से आरक्षक प्रशांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है