Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर
नगर का प्रमुख समाजसेवी संगठन आष्टा युवा संगठन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐसे परिवार जिसमे परिवार का मुखिया नही हे ,ऐसे निर्धन परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मुस्कान अभियान चलाया, जिसमें में असहाय लोगों को चिन्हित किया एवं उनको रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए सगठन की ओर से नए कपड़े एवं राखी, मिठाई,नगद राशि भी प्रदान की गई, उक्त कार्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र सेमनरी रोड आष्टा पर आयोजित किया गया, जिसमें सात परिवारों को उपहार के लिए चुना गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा एवं आष्टा थाना प्रभारी श्री पुष्पेंद्र राठोर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना एवं पार्वती थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर एवं वार्ड नंबर 16 के पार्षद रवि शर्मा थे इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपना-अपना उद्बोधन प्रदान किया श्री सक्सेना ने कहा कि आपका यह संगठन बेहतरीन कार्य कर रहा है मुझे भी आप अपने संगठन में शामिल करें एवं जहां भी मैं आपको मदद लगे तो आप मेरी मदद ले सकते हैं इस अवसर पर टी आई श्री राठौर ने कहा कि हम सब लोगों को सशक्त बनना है, एवं अपनी सोच सकारात्मक रखनी है जिस से बड़ी-बड़ी समस्याएं तुरंत हल होती है, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने उध्बोधन में कहा कि मैं भी संगठन का सदस्य हूं और यह संगठन हमेशा लोगों की मदद करता है कोई भी समस्या हो तुरंत सुनवाई करता है कोरोना काल के अंदर भी इस संगठन द्वारा निस्वार्थ रूप से सबकी मदद की मैं आप सब लोगों को भी बताना चाहता हूं कि आप जिस परिस्थि से गुजरे हैं मैं भी उन परिस्थितियों से गुजरा हूं, मेरे पिता का भी जब मैं चार वर्ष का था तब निधन हो गया था तब से किस तरह से मेरी माता मेरे बड़े भाई सभी ने मिलकर हमें पाला और आज हम इस मुकाम पर हैं, तो निश्चित रूप से यह बात मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि संगठन आपकी मदद करेगा आपके घर का एक मुखिया असमय चला गया है, पर संगठन के सैकड़ो मुखिया आपके साथ में है जब भी आपको मदद की आवश्यकता हो तो आप हमें याद करें हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे इस अवसर पर पार्षद श्री रवि शर्मा एवं पार्वती थाने के टी आई श्री शैलेंद्र सिंह तोमर ने भी अपना उद्बबादधन प्रदान किया कार्यकर्म का संचालन कुशल पाल लाला ने एवम आभार राजा राम मालवीय ने किया ,इस अवसर पर आष्टा युवा सगठन प्रमुख आनंद गोस्वामी,पत्रकार राज बोराना,धनंजय जाट,रोहित तोमर,संदीप गोतम,लखन विश्वकर्मा,प्रकाश कुशवाह,महेश राठी,बाल मुकंद कुशवाह,अरविंद मेवाड़ा,मोनू ताम्रकार,अकबर पठान, भयु गोस्वामी,उपस्थित थे