




शकील खान रिपोर्टर
मनावर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं ने मनावर थाने में पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखियां बांधी। इसके बाद पूरे थाने का माहौल कुछ पल के लिए अनूठे प्यार के अनोखे बंधन में सराबोर हो गया। वही एसडीपी धीरज बब्बर ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर भाई का फर्ज निभाते हुए बताया कि पुलिस की नौकरी में आने के बाद त्योहार में घर जाने का मौका नही मिलता है। रक्षा बंधन से पहले बहनों का प्यार रक्षा सूत्र के साथ मिला इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। आज इस सुखद पल का भी बेहतर अनुभव रहा। उक्त रक्षाबंधन में नगर मंत्री गौरव बैरागी पलक शर्मा जया सोलंकी दिव्या कुशवाह खुशी परिहार राजनंदनी दरबार शिखा हेंचे जया भाभर दुर्गा बरमन छात्राए उपस्थित रही

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है