

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर
उमरेठ थाना के अंतर्गत मुजावर के रैयतवाड़ी मार्ग में दो पहिया वाहन की जोरदार टक्कर हो जाने के कारण लोगों की मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं एक दूसरे की मोटरसाइकिल की टक्कर से यह दर्दनाक हादसा होना बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही उमरेठ पुलिस और डायल 100 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिसमें कुछ लोग अपतरा गांव के बताया जा रहे हैं सौसर के मैनीखापा निवासी मुजावर के मार्ग से मोरडोगरी और आ रहे थे। दूसरी ओर से आ रही मोटरसाइकिल में भी दो लोग सवार थे। दोनों मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो जाने के कारण यह सड़क हादसा होना बताया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में दोनों पिता पुत्र की घटना स्थल पर मौत हो गई उमरेठ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्लेटीना
वाहन से दुपहिया सवार विजय अहके सौंसर मैनीपठार मोरडोंगरी से मुजावर की और आ रहा था अपतरा गांव के नरेश डेहरिया पिता लालचंद डेहरिया और उसका पुत्र मुजावर की और से मोरडोंगरी की तरफ दुपहिया वाहन से
जा रहे थे तभी दोनों दुपहिया वाहन की आपस में जोर की भिंड़त हो गई जिसके कारण घटना स्थल पर ही अपतरा निवासी
नरेश पिता लालचंद डेहरिया
उम्र लगभग 36 वर्ष,वासू डेहरिया पिता नरेश डेहरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई विजय अहके निवासी सौंसर के मैनीखापा निवासी को उमरेठ को उमरेठ पुलिस और डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया है और मृतकों का सब पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ