Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभागीय ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंधवानी अंतर्गत खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बलबीरसिंह मंडलोई द्वारा आज बीआरसी भवन मे सभी जनशिक्षक, संकुल प्राचार्य की बैठक आयोजित की गयी साथ ही समस्त सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, आशा पर्यवेक्षक और आशा कार्यकर्ता की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी मे आयोजित की गयी । खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बलबीरसिंह मंडलोई ने बताया कि दिनांक 12 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा एवं 15 सितंबर को माप अप दिवस आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन एक वर्ष से 19 वर्ष तक के समस्त बच्चों को एल्बेंडाजोल 400 mg की गोली उम्र के अनुसार खिलाई जाएगी जिसमें एक वर्ष से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चुरा करके पानी के साथ खिलाई जाएगी 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की पूरी गोली चुरा कर के पानी के साथ खिलाई जाएगी 3 से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल 400 mg की पूरी गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जाएगी । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन 20 से 49 वर्ष की महिलाओं को भी एल्बेंडाजोल की पुरी गोली खिलाई जाएगी इसी के साथ कार्यशाला मे सभी को गोलिया वितरित की गयी और आईसी एवं रिपोर्टिंग प्रपत्र बाटे गये। इसके अतिरिक्त समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमो दस्तक, अनमोल, मलेरिया, टीबी आदि की भी चर्चा की गयी । बैठक मे एमओ डॉ सुरेश जामोद,बीईई चेतन माधवलाल गोयल, बीसीएम रूपसिंह पटेल, एमआई अशोक पंवार एलएचवी अनिता सक्सेना, कालूसिंह जर्मन, शोभाराम अलावा,भारत कटारे, रणछोड़ डावर,शंकर मुझाल्दा तथा समस्त सीएचओ, एएनएम, आशा पर्यवेक्षक और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा शिक्षा विभाग से बीसी मांगीलाल सूर्यवंशी, पर्वतसिह बघेल आदि समस्त जनशिक्षक उपस्थित रहे। गंधवानी से संभागीय ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी की खबर