


रिपोर्टर महेंद्र चौहान
वैसे तो पूरे देश के साथ विदेश में भी श्री राधा कृष्ण को माना जाता है एवं इनकी पूजा अर्चना की जाती है। ठीक उसी प्रकार आज रात्रि में भी पारा नगर के अति प्राचीन श्री राम मंदिर पर भी जन्माष्टमी मनाने की तैयारी चल रही है। यह जानकारी श्री राम मंदिर के महाराज बब्बू दास जी बैरागी ने दी साथ ही सभी धर्म प्रेमी जनों से श्री राम मंदिर पर रात्रि 8:00 बजे पधारने का आग्रह किया है। रात्रि 8:00 बजे श्री रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड का कार्यक्रम किया जाएगा और रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्णा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अतः श्री राम मंदिर पर अधिक से अधिक भक्त माता बहने पधारने का कष्ट करें। यह आग्रह मंदिर के पुजारी बब्बू दास जी महाराज द्वारा किया गया है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया