Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता से ही भारत सुरक्षा की ओर आगे बढ़ेगा: श्री नरोत्तम मिश्रा

मप्र प्रादेशिक e-चिंतन सत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा:हमारा राष्ट्रीय संकल्प विषय पर गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया मार्गदर्शन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार ने पोखरा में बम परीक्षण कर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मिसाल कायम की थी

गुना। मध्य प्रदेश के ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी ने राष्ट्रीय सुरक्षा राष्ट्रीय संकल्प विषय पर कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं संकल्प हमारे सत्ता और संगठन की विचारधारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने भारत की सुरक्षा को दृष्टिकोण रखते हुए उन्होंने 1998 में पोखरण मैं बम परीक्षण कर भारत की सुरक्षा को आगे बढ़ाने का काम किया जिससे भारत में हो रही पाकिस्तानी आतंकी घटनाओं पर विराम लगाने का काम किया यह बात उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित ई प्रशिक्षण के तहत वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए
भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने मीडिया के माध्यम से बतया की भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार ई – प्रशिक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत आज दिनांक 17 जुलाई, शनिवार को ई – प्रशिक्षण कार्यक्रम आभासी (वर्चुअल) सरस्वती शिशु विधा मंदिर गुना में संपन्न हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश शासन ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी का e-चिंतन चतुर्थ सत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा:हमारा राष्ट्रीय संकल्प विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में प्रादेशिक e-चिंतन सत्र प्रत्येक शनिवार को आयोजित होता है। इसी के तहत गुना जिले का चतुर्थ ई चिंतन सत्र को सरस्वती शिशु विधा मंदिर गुना में प्रातः10 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार सहित भाजपा जनों ने भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण प्रभारी प्रमोद सक्सेना व ई चिंतन सत्र सहयोगी विकास जैन नखराली सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री व जिले के अपेक्षित कार्यकर्ता सत्र में उपस्थित रहे।
ई चिंतन सत्र में प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रीय सुरक्षा:हमारा राष्ट्रीय संकल्प विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर की ओर बढ़ता हुआ सुरक्षा दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही आतंकी घटनाओं पर विराम लगाकर एक से एक नए कानून बनाकर भारत की सुरक्षा कायम बनाने रखने के लिए जनता का विश्वास जीता |
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकटकाल में जब देश संकट की घड़ी से गुजर रहा था हमारे सत्ता और संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेवा सेवा ही संगठन अभियान में आगे आकर पीड़ित लोगों की जान बचाने का काम किया केंद्र और राज्य सरकारों ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देकर जनता की सुरक्षा के लिए कदम बढ़ाए | डॉ मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मोदी जी की सरकार ने भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को खुली छूट देकर भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए कार्य किया और उनके बीच पहुंच कर त्योहारों पर जवानों को उत्साह बढ़ाने का कार्य किया यह नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी का संकल्प था |
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विदेश नीति और पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर आगे कदम बढ़ाया आज उनके बढ़ते हुए कदम के कारण कोविड-19 और आतंकवाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भारत के साथ खड़े |
उन्होंने प्रशिक्षण के माध्यम से कहा हमारी पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए संगठन की विचारधारा के लिए पूर्ण रूप से देश के हित में समर्पित है |
सत्र के अंत मे जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रीयों को आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक कर दिशा निर्देश दिए।


गुना से व्यूरो चीफ मोहन शर्मा की रिपोर्ट