Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलचुरी सेना खिलचीपुर राजगढ़ ने किया जिला श्योपुर कलचुरी समाज के कथा वाचक संत अभिरामदास जी महाराज का स्वागत/सम्मान

शुक्रवार को जिला श्योपुर से पधारे कलचुरी कलाल समाज के संत आदरणीय गुरुदेव कथा वाचक संत श्री अभिरामदास जी महाराज ( बाबूलाल जी कलाल) का ख़िलचीपुर प्रवास के दौरान प्रथम नगर आगमन पर कलचुरी सेना सहित सभी सामाजिक बंधुओ ने हार, फूल,माला सहित साल श्रीफल, साफी देकर भव्य स्वागत किया। जिसमे गुरुदेव द्वारा बताया गया कि आने वाले समय मे जल्द उनके द्वारा नगर ख़िलचीपुर में भी रामकथा की जाएगी व सभी सामाजिक बन्धुओं के सहयोग से अक्टूबर में चित्रकूट में दिव्तीय संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी कथा में उपस्तिथ होकर श्रवण कर अपने जीवन को पावन एवं धन्य बनावे। कार्यक्रम का संचालन कलचुरी कलाल समाज ख़िलचीपुर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया व बताया कि आदरणीय गुरुदेव का नगर खिलचीपुर में आना कलचुरी कलाल समाज के लिए बड़े गौरव की बात है आपके दर्शन लाभ से सभी सामाजिक बंधु धन्य हुवे। अंत मे कार्यक्रम का आभार कलचुरी सेना जिला प्रभारी राजगढ़ हितेश गुरगेला ने व्यक्त करते हुवे आदरणीय गुरुदेव के प्रथम नगर आगमन पर कलचुरी सेना राजगढ़ व समाज के सभी बन्धुओ की और से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर कलचुरी सेना जिलाध्यक्ष सचिन जायसवाल, जायसवाल युवा क्लब जिलाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश गुरगेला,सचिव विकास जायसवाल, दिनेश गुरगेला,जीतू वर्मा ,कमल वर्मा, श्याम गुरगेला, पप्पू गुरगेला, ज्ञानेश मेहरवा, सचिन जायसवाल (दादा) सहित कलचुरी कलाल समाजजन उपस्थित रहे।

खिलचीपुर से जिला ब्यूरो अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!