Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*•गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 348 अधिक ट्रांसफार्मर बदले गए*
*• कलेक्टर के गंभीर प्रयासों से जिले को मिल रही निर्बाध विद्युत आपूर्ति*
*• खराबी आने पर तत्काल सुधार अथवा ट्रांसफार्मर्स बदलने के निर्देश, कलेक्टर स्वयं कर रहे ऊर्जा विभाग की कार्यवाहियों की समीक्षा*

कटनी। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने को लेकर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा किए जा रहे गंभीर प्रयासों का ही परिणाम है कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक वर्ष में लगातार खराब ट्रांसफार्मरों को अविलंब बदला जा रहा है और बिना समय गंवाए विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है। कलेक्टर श्री प्रसाद ऊर्जा विभाग के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर खराब ट्रांसफार्मर बदलने और नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने की कार्यवाही की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने या बंद पड़े होने की सूचना मिलते ही इन्हें तत्काल बदलने अथवा सुधार करने की कार्यवाही कराई जा रही है। पिछले 5 माह की अवधि ( अप्रैल 2023 से अब तक ) में कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर ऊर्जा विभाग द्वारा जिले में खराब पड़े 931 ट्रांसफार्मर को बदला गया और यह प्रक्रिया सतत जारी है। जबकि वर्ष 2022 में इसी अवधि (अप्रैल 22 से अगस्त 22 तक) दौरान जिले में महज 583 खराब ट्रांसफार्मर बदले गए थे।
*तीव्र गति से बदले जा रहे खराब ट्रांसफार्मर*
जिले में तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़े ट्रांसफार्मर को जानकारी लगते ही तत्काल बदलने के निर्देश कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा ऊर्जा विभाग को दिए गए हैं। जिनकी सतत समीक्षा भी कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा स्वयं की जा रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफार्मर खराब पड़े होने की जानकारी लगते ही कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा तत्काल ऊर्जा विभाग के संबंधित कार्यपालन अभियंता को निर्देशित कर तीव्र गति से सुधार अथवा ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही कराई जा रही है। इसी का परिणाम है कि अप्रैल 2023 से अब तक 931 ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। जिनमें शहरी वृत अंतर्गत 72 और ग्रामीण वृत अंतर्गत 859 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। जबकि गत वर्ष 2022 में इसी अवधि दौरान शहरी वृत में 54 और ग्रामीण वृत में 529 ट्रांसफार्मर सहित कुल 583 ट्रांसफार्मर बदले गए थे।
*सर्वाधिक 25 केवीए के ट्रांसफार्मर हुए रिप्लेस*
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और छोटी बस्तियों में भी विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से प्रदान की जा रही है। जिसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि जिले में सर्वाधिक 656 ट्रांसफार्मर 25केवीए श्रेणी के बदले गए हैं। इसके अतिरिक्त 63 केवीए के 72, 100 केवीए के 190 और 200 केवीए के 13 खराब पड़े ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। जिनमें शहरी वृत में 25 केवीए के 31, 63 केवीए के 5, 100 केवीए के 27 और 200 केवीए के 9 ट्रांसफार्मर हैं। वहीं ग्रामीण वृत में बदले गए ट्रांसफार्मर्स में से 25 केवीए के 625, 63 केवीए के 67, 100 केवीए के 163 और 200 केवीए के 4 ट्रांसफार्मर हैं।
वहीं गत वर्ष 2022 में 25 केवीए के शहरी वृत के 14 और ग्रामीण वृत के 310, 63 केवीए के शहरी वृत के 5 और ग्रामीण वृत के 65, 100 केवीए के शहरी वृत के 24 और ग्रामीण वृत के 147, 200 केवीए के शहरी वृत के 10 और ग्रामीण वृत के 6 और 315 केवीए के शहरी और ग्रामीण वृत का 1-1 ट्रांसफार्मर बदला गया था। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 25 केवीए के 332, 63 केवीए के 2 और 100 केवीए के 19 अधिक ट्रांसफार्मर अब तक बदले जा चुके हैं।
*बारिश के मौसम में बदले गए सर्वाधिक ट्रांसफार्मर*
तकनीकी खराबी की वजह से बंद पड़े ट्रांसफार्मर्स को बदलने को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा बर्दाश्त नहीं की जा रही। उनके ऊर्जा विभाग को स्पष्ट निर्देश हैं कि जानकारी लगते ही बिना समय गंवाए तत्काल मौका निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर में सुधार अथवा उसे बदलने की कार्यवाही की जाए। मौसम की प्रतिकूलता भी काम में आड़े नहीं आनी चाहिए। जैसे ही ट्रांसफार्मर में फॉल्ट की सूचना मिले तत्काल स्थल निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री प्रसाद के इन्हीं निर्देशों के परिणाम स्वरूप ऊर्जा विभाग द्वारा बारिश के मौसम में तकनीकी खराबी आने से बंद पड़े ट्रांसफार्मर सर्वाधिक संख्या में बदले गए हैं। जुलाई 2023 में 25 केवीए के 146, 63 केवीए के 23, 100 केवीए के 61, 200 केवीए के 3 और अगस्त 2023 में 25 केवीए के 211, 63 केवीए के 17, 100 केवीए के 58 और 200 के 2 ट्रांसफार्मर बदले गए। इस प्रकार जुलाई में 233 और अगस्त में 288 ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। जबकि वर्ष 2022 के जुलाई माह में 151 और अगस्त में 126 ट्रांसफार्मर बदले गए थे। वहीं इस वर्ष 2023 के अप्रैल, मई और जून माह में 25 केवीए के क्रमशः 93,93,78, 63 केवीए के क्रमशः 2,14, 9, 100 केवीए के क्रमशः 13,25,24 और 200 केवीए के क्रमशः 1,4 और 3 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। इस वर्ष अप्रैल माह में सभी श्रेणियों के कुल 109, मई माह में 136 और जून माह में 114 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। जबकि गत वर्ष इन्हीं तीन माहों में सभी श्रेणियों क्रमशः 55,112 और 139 ट्रांसफार्मर बदले गए थे।