Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



*लोकेशन कटनी, रिठी*

युकां के नेतृवय मैं हुआ विरोध प्रदर्शन ,जमकर की नारेबाजी,
पुलिस व प्रदर्शन कारियों के बीच हुई झड़प,प्रदर्शन कारियों पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का उपयोग,
मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा गया ज्ञापन

स्लीमनाबाद- विद्युत वितरण केंद्र देवगांव अंतर्गत आने वाले  40 गाँवो मैं लचर विद्युत व्यवस्था ,अघोषित कटौती,जले पड़े ट्रांसफार्मरो, मनमाने बिजली बिलों के विरोध मे शनिवार को युकां के नेतृवय मैं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
युकां विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व मैं हुंकार भरी गई।
विद्युत विभाग के अधिकारियों व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।नारेबाजी करते हुए ग्रामीण सड़क मैं बैठ गए जिससे कटनी-रीठी मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
इसके बाद ग्रामीण विद्युत मंडल कार्यालय देवगांव का घेराव किया।

पुलिस व प्रदर्शन कारियों के बीच हुई झड़प,छोड़ा गया वॉटर कैनन –
बिजली के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन देख पुलिस को मोर्चा तो सँभालना ही पड़ा।साथ ही पुलिस व प्रदर्शन कारियों के बीच झड़प भी हुई।
विरोध प्रदर्शन देख प्रदर्शन देख पुलिस ने वॉटर कैनन छोड़ा।उसके वाबजूद भीगते हुए ग्रामीणों ने राज्य सरकार व विद्युत विभाग के खिलाफ हल्ला बोल किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन दिया अल्टीमेटम-

युवा कांग्रेस के नेतृवय मैं आयोजित विरोध प्रदर्शन मैं मुख्यमंत्री के नाम रीठी तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया।
सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से युकां विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि  क्षेत्र में विद्युत की लचर व्यवस्था है।मनमाने तरीक़े से अघोषित कटौती की जाती है।जिससे कृषि सिंचाई नही हो पा रही है।
गाँव-गांव कृषि व घरेलू ट्रांसफार्मर खराब पड़े है।जिनका सुधारकार्य नही करवाया जा रहा।
जिससे ग्रामीण जन परेशान है। रात्रि मैं अंधेरे मैं रहने की मजबूरी ग्रामीण क्षेत्रों मे बन रही है।
मनमाने तरीके से बिना मीटर की रीडिंग किए मनचाहा बिल भेजा रहा है।
बिल न मिलने पर विद्युत लाइन काटी जा रही है।
सौपे गए ज्ञापन से अल्टीमेटम दिया गया कि यदि सात दिवस मैं विद्युत समस्याओं का निदान नही होता है तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान युकां ब्लॉक अध्यक्ष कुशल वर्मा, जितेंद्र पांडे, वीरेंद्र यादव ,राजा बर्मन ,सुनील यादव ,दीपक यादव, रोहिणी यादव, नरेश यादव ,पंकज चौरसिया ,सोनू सोनी ,राजेश यादव  सहित बड़ी संख्या मे किसानों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।