Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*• लिया विद्यार्थियों का विशेष सत्र, इतिहास और संविधान की गूढ़ जानकारियों को सरलता से समझा गए कलेक्टर*
*• प्रत्येक शनिवार लेंगे विशेष सत्र*
कटनी। शासकीय सेवाओं में बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य के लिए जिले के युवाओं को निशुल्क मार्गदर्शन प्रदान करने कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की पहल पर पुनः प्रारंभ की गई भारत निर्माण कोचिंग पिछले एक माह से स्थानीय केसीएस कन्या विद्यालय परिसर में निरंतर जारी है। यहां अध्यनरत युवाओं के लिए गत शनिवार का दिन बेहद खास रहा, जब कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं इन युवाओं का एक विशेष सत्र लेने पहुंचे। जहां तकरीबन 90 मिनट तक कलेक्टर श्री प्रसाद ने उनका एक विशेष पीरियड लिया, जिसमें उन्हें बड़े ही प्रभावी लेकिन सहज तरीके से भारत के संविधान और संविधान बनने से पूर्व भारत में राजकीय और संचालन व्यवस्था प्रणाली के संबंध में युवाओं को समझाया गया।
*महत्वपूर्ण तथ्यों को बड़ी ही सरलता से समझा गए कलेक्टर*
भारी बारिश के बावजूद भारत निर्माण कोचिंग में पहुंचे कलेक्टर श्री प्रसाद विशेष सत्र दौरान एक प्रभावी शिक्षक की भूमिका में नजर आए। जहां उन्होंने भारतीय संविधान से जुड़ी गूढ़ लेकिन महत्वपूर्ण जानकारियों को बड़े ही सहज और सरल तरीके से विद्यार्थियों को समझाया, साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण तथ्य नोट भी कराए। उन्होंने भारत में आई पहली विदेशी कंपनी से लेकर ईस्ट इंडिया कंपनी के आगमन, उनके अधिकार पत्र, बक्सर के युद्ध, लगान वसूली अधिकार, दीवानी अदालतों के अस्तित्व में आने से लेकर सन 1946 में बनी संविधान सभा और संविधान बनने के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही वैकल्पिक, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तरी के बारे में जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण तथ्य विद्यार्थियों को नोट कराए।
*निरंतर जारी रहेंगे कलेक्टर के विशेष सत्र*
अपने बीच कलेक्टर श्री प्रसाद को एक शिक्षक के रूप में पाकर विद्यार्थी न सिर्फ गदगद हुए, बल्कि उत्साह से भी भर गए। अपने डेढ़ घंटे के विशेष सत्र उपरांत कलेक्टर श्री प्रसाद ने विद्यार्थियों से कहा कि यथासंभव प्रत्येक शनिवार को वे भारत निर्माण कोचिंग में विद्यार्थियों को शाम 7 से 8 बजे तक भारत के संविधान विषय पर विशेष सत्र लेकर संविधान की उद्देश्यिका से लेकर अनुच्छेदों को सरल भाषा में समझाने का पूरा प्रयास करेंगे।
*भेंट की प्रतियोगी परीक्षाओं की 53 पुस्तकें*
इस दौरान भारत निर्माण कोचिंग के प्रबंधक विवेक दुबे और शिक्षाविद मोहन नागवानी ने कलेक्टर श्री प्रसाद की नो बुके जस्ट ए बुक मुहिम से प्रेरित होकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 53 महत्वपूर्ण पुस्तकें भेंट की। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा भारत निर्माण कोचिंग के विद्यार्थियों के उपयोग के लिए उन पुस्तकों को तत्काल ही प्रदान कर दिया गया। ये पुस्तके केसीएस विद्यालय परिसर में आकार लेने जा रहे पुस्तकालय में उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान श्री दुबे के साथ भारत निर्माण कोचिंग में विद्यार्थियों के अध्यापन में अपनी सेवाएं देने वाले रेंजर डा.गौरव सक्सेना, कंचन बनाफर सहित अन्य की मौजूदगी रही।