कुंवर सिंह रिपोर्टर


भिंड : शहर में जन आशीर्वाद यात्रा के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनवंतरी कॉम्प्लेक्स पर पुष्प वर्षा कर नेताओं का जोरदार स्वागत किया।
इस स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक द्वारा किया गया।
इस स्वागत कार्यक्रम में देर रात बारिश के दौरान रंगमंच नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री की जन हितेषी योजना से जनता को लाभ हुआ है एवं महाराज सिंधिया के नेतृत्व में आगामी चुनाव में ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा को बढ़त मिलेगी।
एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं नरेंद्र तोमर के जन आशीर्वाद यात्रा में नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत से प्रतीत होता है आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी।
इस स्वागत कार्यक्रम में
सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है